राजोरी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अपनी शिकायतें डीसी तक पहुंचाने के लिए अब डीसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब जिले के लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। लोगों की शिकायतें ऑनलाइन जानने के लिए जिला प्रशासन ने ‘राब्ता’ नामक एप को लांच किया है। इस एप को राज्य के राजोरी जिले में सबसे पहली बार चालू किया गया है।
इस बारे में डीसी ने बताया कि ‘राब्ता’ नामक इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफ कंप्लेंटस को डाउनलोड करने के लिए राब्ता डॉट एनआईसी डॉट नेट डॉट इन का प्रयोग करें या फिर प्ले स्टोर से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डीसी के अनुसार उक्त एप पर शिकायत दर्ज करने के बाद एक नंबर आएगा। उसके आधार पर जिला प्रशासन उस शिकायत के प्रभावी ट्रैकिंग पर काम करेगा। शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर के आधार पर शिकायत पर काम किया जाएगा। डीसी कार्यालय में एक कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है, जहां से शिकायत पर सुनवाई का काम शुरू किया जाएगा। डीसी ने बताया कि ‘राब्ता’ नामक यह एप सीएम ग्रेविंयांस सेल की तरह ही काम करेगी व जिस विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी, उस विभाग को जवाबदेह बनाया जाएगा।