उधमपुर। रामनगर तहसील में पड़ते सब सेंटर सुलगार कई साल से जर्जर इमारत में चल रहा हैै। वहां ग्रामीणों को दवाएं भी नहीं मिलती। इस कारण लोगों को दवाई तथा उपचार के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जर्जर इमारत की मरम्मत करने तथा पर्याप्त रूप से दवा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
गांववासी रतन सिंहए संजयए चैन सिंह ने बताया कि सब सेंटर काफी समय से जर्जर इमारत में चल रहा है। एक तो इमारत की मरम्मत नहीं की गईए दूसरा लोगों को उसमें पर्याप्त दवा नहीं मिल पाती है। इस कारण लोगों को उपचार के लिए पैसे खर्च कर जिला अस्पताल उधमपुर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सब सेंटर में बड़ी मुश्किल से सिरदर्द या बुखार की दवा मिलती है। यदि कोई बीमार हो जाए तो उसका उपचार वहां नहीं किया जा सकता है। मौजूदा समय में एक नर्स के सहारे सब सेंटर चल रहा है। उन्होंने बताया हरतेयानए थनोआए अनसुए सुलगार गांव के लोग इस सब सेंटर पर निर्भर हैं।
पूर्व सरपंच बांके बिहारी ने कहा के यह इमारत 1990 में बनी थीए जिसे स्वास्थ्य विभाग ने एक बार मरम्मत कार्य भी कराया था। वर्ष 2014 में भारी बारिश के चलते इमारत फिर जर्जर हो गई। आज तक उसे ठीक नहीं करवाया गया। बारिश के दिनों में जब दीवारों से पानी अंदर आने लगता है तो दवाएं खराब हो जाती हैं। दूसरा कमरा पूरी तरह से बेकार हो चुका है। विभाग तथा विधायक को समस्याएं बताई जा चुकी हैंए लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यहां पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति करने तथा दवाइएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की।
इमारत काफी पुरानी व जर्जर है। इसके लिए प्लान तैयार कर डीपीआर भेजी गई है। जल्द ही इमारत का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
.डॉण् केसी डोगराए चीफ मेडिकल आफिसर