उधमपुर। कोहरे के कहर से रेल यातायात उबर नहीं पा रहा है। उधमपुर आने.जाने वाली ट्रेनों पर इसका बुरी तरह लगातार पड़ रहा है। मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से उधमपुर पहुंची। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को सबसे अधिक सात घंटे की देरी से कामख्या.श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस रात करीब दस बजे उधमपुर पहुंची। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रात करीब पौने नौ बजेए आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस स्पेशल साढ़े चार घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजेए जम्मू मेल तीन घंटे की देरी से दोपहर एक बजेए उत्तर संपर्क क्त्रसंति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजेए दिल्ली उधमपुर एसी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से सुबह करीब पौने दस बजे पहुंची। इसके अलावा सोमवार रात को हिमसागर एक्सप्रेस करीब 14 घंटे की देरी से कटड़ा पहुंची थी। इसलिए मंगलवार को इसको करीब साढ़े 13 घंटे की देरी से दोपहर करीब 12 बजे कन्याकुमारी के लिए रवाना किया गया।