फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को 115.81 करोड़ जारी

Fri, 20 Feb 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आई बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड (पीएमएनआरएफ) के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के चल रहे कार्य की शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा ने समीक्षा की। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ने सौंपी रिपोर्ट में बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त 16,478 कच्चे व पक्के मकानों के लिए 115.81 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


7,355 पक्के घरों के लिए 73.55 करोड़ और 8,453 कच्चे घरों के लिए 42.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जम्मू संभाग के लिए 41.80 करोड़ रुपये जारी किए गए। इनमें 209 पक्के मकानों के लिए 2.09 करोड़ और 7,942 कच्चे मकानों के लिए 39.71 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। कश्मीर संभाग में 7,146 पक्के मकानों के लिए 71.47 करोड़ और 511 कच्चे मकानों के लिए 2.55 करोड़ रुपये दिए गए।

राज्यपाल ने कश्मीर और जम्मू के डिवीजनल कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि एनडीएमए की ओर से प्रभावितों के मांगे गए बैंक अकाउंट तत्काल मुहैया करवाने की व्यवस्था की जाए। ताकि शेष प्रभावितोें को तत्काल मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें