दोमाना। संदिग्ध परिस्थितियों में एलपीजी गैस लीक होने से एक नाबालिग युवती झुलस गई। उसकी पहचान सोनिया (17) पुत्री गोपाल दास के रूप में हुई है। गंभीर अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार वह 90 प्रतिशत तक झुलसी, जिस कारण उसके बयान नहीं हो पाए हैं।
जानकारी के अनुसार सोनिया उदेयवाला स्थित अपने नाना के घर आई हुई थी। सुबह चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण उसके कपड़ों ने आग लग गई। इसके साथ ही रसोईघर में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। ब्यूरो