जम्मू। गांधीनगर पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन के साथ दो कश्मीरी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के गश्ती दल ने ग्रीन बेल्ट पार्क में नाका लगाकर कश्मीर नंबर की कार को रोका। कार में सवार दो लोगों से पूछताछ करने और तलाशी लेने के बाद हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान तारिक अहमद लोन और नजीर अहमद शेख निवासी बड़गाम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो