फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के नई बस्ती इलाके में देर शाम को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। बड़ी बात यह है कि इस रैकेट का पटाक्षेप पुलिस ने नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों ने किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई बस्ती स्थित रामलीला चौक के पास स्थित एक घर पर स्थानीय लोगों को सेक्स रैकेट चलने का संदेह था। शुक्रवार को जब उस घर में एक आदमी और कुछ औरतों को जाते देखा तो लोगों ने स्थानीय पार्षद पवन सिंह के साथ उस घर में दबिश दी। इस दौरान घर के अंदर चले रहे सेक्स रैकेट में लिप्त लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं, जबकि आदमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उस घर में परिवार के लोग काफी समय से इस धंधे में संलिप्त थे। इस बारे में पुलिस को कई बार अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में गांधीनगर के एसएचओ सुनील जसरोटिया ने कहा कि कि मामले में जांच की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल अभी एफआईआर नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें