फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए बैंक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को दो दिन की हड़ताल शुरू कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैकों में पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का करीब सात दिन पहले ही एलान कर दिया था, जिसके बाद हड़ताल का समर्थन करते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक व अन्य कई सरकारी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी एसबीआई बैंक के बाहर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एसएल भारद्वाज, राज सिंह व अन्य बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी की मांग को ठुकरा दिया है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। उनके पास हड़ताल करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। बैंक कर्मी दिन रात मेहनत करके देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इसलिए सभी यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस का समर्थन करते हुए हड़ताल कर रहे हैं।
बुधवार से शुरू होने वाली हड़ताल के बारे लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। इस कारण ज्यादातर लोग अपने कामों से बैंक परिसर में पहुंच गए थे। लेकिन जब हड़ताल की जानकारी मिली तो परेशान हो गए। देर तक बैंक के बाहर खड़े रहने के बाद निराश होकर वापस लौट गए। उधर, सुबह के समय एटीएम में कैश होने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन दोपहर के बाद कुछ एटीएम में राशि खत्म होने पर एक बार फिर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें