फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौले बिना सिलेंडर दिया, तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तौले बिना सिलेंडर दिया, तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सीएपीडी विभाग के सहायक निदेशक ने गैस पहुंचाने वाले हर वाहन में भार तौल मशीन रखने के दिए निर्देश
कहा, तीन दिन में उज्ज्वला योजना के बचे कनेक्शन बांटें गैस एजेंसियां
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने वाली वैन के साथ भार तौल मशीन रखने और हर उपभोक्ता को सिलेंडर को तोलने के बाद ही देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने शनिवार को गैस एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग को उपभोक्ताओं के माध्यम से मिली शिकायतों के निपटारे के लिए निर्देश जारी किए। इसके साथ ही कुछ नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई शिकायत आती है तो गैस एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि यह उपभोक्ता की मर्जी है कि सिलेंडर के साथ वह गैस स्टोव लेता है या नहीं। एजेंसी से ही स्टोव लेना अनिवार्य नहीं है। अगर उन्हें इसकी शिकायत मिली तो वह कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही जो भी डिलीवरी वैन घर-घर में सिलेंडर देने के लिए जाएगी, वह अपने साथ सिलेंडर का भार तौलने के लिए मशीन अपने साथ रखेगी। यदि बिना माप तोल के सिलेंडर की शिकायत मिली तो वैन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने गैस एजेंसियों को तीन दिन में बचे हुए उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी एजेंसियों के स्टोर हैं, वहां पर सुरक्षा के सभी इंतजाम होने चाहिए। सिंह ने कहा कि वे इसकी जांच के लिए औचक दौरा करेंगे। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें