जम्मू। प्रदेश में वीरवार को कोरोना के 1104 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 624 और कश्मीर से 480 लोग पीड़ित हुए। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 68614 तक पहुंच गया है। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण 22 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 14 मौतें हुई हैं।
जिला जम्मू में सर्वाधिक संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। वीरवार को 242 लोग संक्रमित पाए गए, इसमें 1 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं। जिले में मौतों का आंकड़ा 154 हो गया है। संभाग में राजोरी में 49, उधमपुर में 49, कठुआ में 36, डोडा में 54, सांबा में 37, पुंछ में 44, रामबन में 38, रियासी में 36 और किश्तवाड़ में 39 लोग संक्रमित हुए। कश्मीर में श्रीनगर में 194, बडगाम में 49, बारामुला में 72, पुलवामा में 33, अनंतनाग में 24, बांदीपोरा में 20, कुपवाड़ा में 42, गांदरबल में 28, कुलगाम में 11, शोपियां में 7 संक्रमित मामले मिले हैं। कुल 1104 संक्रमित मामलों में 25 ट्रैवलर और 1079 अन्य वर्ग से हैं।