फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा में अवैध खनन में शामिल 11 वाहन किये गए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले की उपायुक्त आयुषी सूदन के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए भूविज्ञान एवं खनन विभाग के जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) अल्ताफ हुसैन वानी ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए हंदवाड़ा संभाग में विशेष छापे मारे। अभियान के दौरान, डीएमओ ने हंदवाड़ा, चौगल, क्रालगुंड, जचलडारा के विभिन्न स्थानों पर नाले से बजरी, रेत और गाद का अवैध परिवहन करते हुए टिप्पर, ट्रैक्टर समेत ग्यारह वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को बाद में संबंधित पुलिस स्टेशनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डीएमओ ने अपराधियों को गैरकानूनी खनन गतिविधियों में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी और इस बात पर जोर दिया कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957, विशेष रूप से धारा 21 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जैसा कि जेएंडके माइनर मिनरल कंसेशन, स्टोरेज, खनिजों के परिवहन और अवैध खनन नियम, 2016 (एसआरओ 105) के तहत लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ तेज कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें