बारामुला। जीएमसी बारामुला के नेत्र विज्ञान विभाग को कार्ल जीस की ओर से निर्मित अत्याधुनिक शिक्षण माइक्रोस्कोप आर्टेवो 800-1 3डी ऑपरेटिंग जूम माइक्रोस्कोप मिला है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रिंसिपल, प्रो. डॉ. माजिद जहांगीर ने किया। नेत्र शल्य चिकित्सा थिएटर में स्थापित इस उच्च तकनीकी उपकरण से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को बहुत लाभ होगा, जिससे उनकी सर्जिकल प्रशिक्षण और सटीकता में वृद्धि होगी। शैक्षणिक उत्कृष्टता के अलावा इस माइक्रोस्कोप के शामिल होने से सर्जरी की गुणवत्ता उच्चतम मानकों तक बढ़ेगी, जिससे मरीजों की देखभाल और उपचार के परिणामों में सीधा सुधार होगा।