फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटने से 11 बुरी तरह घायल

Sat, 13 Sep 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेंढर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर तहसील के बेहरा गांव में शुक्रवार रात गैस सिलेंडर फटने से 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तहसील मुख्यालय के बेहरा गांव में अल्ला दित्ता के घर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे महिलाओं ने खाना बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर खोला, वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। थोड़ी देर बाद सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया और इसकी चपेट में आने से 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सभी घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जम्मू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। घायलों में शौकत अली, लियाकत अली, नरगिस, शबनम, इरफान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद बसारत अली, रहमत बी, जाहिदा, परवेज अख्तर, नाजिमा शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें