फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः किसानों के लिए बड़ी राहत, बासमती और सेब के नुकसान की भरपाई के लिए 102 करोड़ रुपये जारी

Tue, 04 Feb 2020 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीरी सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से बासमती और सेब की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने 102 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राहत राशि प्रभावित किसानों के बीच छह फरवरी तक वितरित की जाएगी। राशि जम्मू, सांबा व कठुआ में बासमती उत्पादक किसानों तथा कश्मीर के सात जिलों के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को हिदायत दी कि जम्मू व कश्मीर दोनों संभाग के मंडलायुक्त राहत वितरण पर बारीकी से नजर रखें। इसके साथ ही उन्होंने 31 मार्च तक शत-प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए भी कहा।

इसके साथ ही उन्होंने पॉल्ट्री, फिशरी और इससे संबंधित अन्य सेक्टरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम से जोड़ने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने से छूट गए किसानों को एक मार्च तक योजना से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन


पिछले दिनों असमय बारिश और बर्फबारी से जम्मू, सांबा व कठुआ में बासमती की फसल बिल्कुल बर्बाद हो गई थी। खेतों में धान की फसलें गिरकर काली पड़ गई थीं। इसे लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से आवाज उठाई गई तो उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने मंडलायुक्तों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें