फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आयोजित होगा फुटबॉल का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने कहा कि रियासत में जुलाई के पहले हफ्ते में फुटबाल का महाकुंभ शुरू किया जा रहा है। खेलो सेहत के लिए, स्लोगन के साथ करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में लखनपुर से लद्दाख तक सभी 22 जिलों के प्रतिभाशाली युवाओं को जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार करवाई जा रही इस बड़े स्तर की चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं को फुटबाल खेल में नया प्लेटफार्म देना है।
विज्ञापन

जीएमसी के सभागार में बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रियासत के युवाओं का खेलों की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। इस कड़ी में करवाई जा रही इस फुटबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले श्रीनगर में आयोजित करवाए जाएंगे। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में फुटबाल लोकप्रिय खेल है। जिससे इसी खेल को चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। चैंपियनशिप में शैक्षणिक और डिग्री कालेज के युवाओं को मौका दिया जाएगा। चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू की गई हैं। चैंपियनशिप में सभी जिलों में मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने जीएमसी के सभागार को विकसित करने के लिए प्रिंसिपल से डीपीआर तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें