आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले की बड़ी साजिश रची है। इनपुट है कि 100-150 यात्रियों तथा 100 पुलिस अधिकारियों को हमले कर खत्म करने की आतंकियों को हिदायत दी गई है। आतंकी अमरनाथ यात्रियों पर हमले कर देशभर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश में हैं।
हमले के खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही दक्षिणी कश्मीर में खासकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी कश्मीर की ओर से सभी सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट भेजते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।
एसएसपी अनंतनाग की ओर से आईजी को भेजे गए गोपनीय इनपुट में कहा गया है कि आतंकियों को 100-150 यात्रियों तथा 100 पुलिस अधिकारियों को मारने की हिदायत दी गई है। हमला अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर किया जा सकता है।