गुलमर्ग में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासों से गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कश्मीर में यह तिरंगा सबसे ऊंचा होगा। वहीं रियासी जिले में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 15 अगस्त को दो सौ स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। कश्मीर में लगभग एक हजार स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
सेना और दफ्तरों के लिए तिरंगा बना देशप्रेम बढ़ा रही हैं कश्मीरी युवतियां
श्रीनगर से 110 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के कुनन-पोशपोरा इलाके में कश्मीरी महिलाएं सेना और सरकारी दफ्तरों के लिए बड़े पैमाने पर तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) सिलती हैं। कुनन-बबागुंड गांव की महिलाएं कहती हैं कि सेना वर्दी पहनकर देश सेवा कर रही है और हम सब तिरंगा बनाकर देशप्रेम की भावना बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।
केंद्रीय मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान योजना के तहत सेना के सहयोग से कुनन-बबागुंड गांव में एक टेलरिंग और कटाई सेंटर चलता है, जहां कुनन-पोशपोरा इलाके की लड़कियां यह कार्य सीखती हैं। इस टेलरिंग और कटिंग सेंटर की प्रशिक्षक जमीला बेगम ने बताया कि यह सेंटर सेना की मदद से चलाया जा रहा है। इस सेंटर में कुनन-बबाकुंड और इसके आसपास के गांवों की लड़कियों को टेलरिंग, कटिंग और फैशन डिजाइनिंग का काम सिखाया जाता है।
जमीला ने बताया कि यह सेंटर 17 मार्च 2021 से शुरू किया गया है। यहां करीब 40 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग के साथ-साथ ये लड़कियां ड्रेस भी तैयार करती हैं। हाल ही में मास्क का ऑर्डर आया था। उसे भी इन्होंने ही तैयार किया। जमीला के अनुसार, इस सेंटर में लड़कियां तिरंगा सिलती हैं, और उसकी सप्लाई सेना में होती है। जब हम यहां तिरंगे बनाते हैं, तो एहसास होता है कि हम भी अपने देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
यह भी पढ़ें-
मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी