फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों के लिए जारी किए सौ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बीमा कपंनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी टीमें तुरंत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजें। सीएम को बताया गया कि मुगल रोड यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजामार्ग पर यातायात एकतरफा बहाल किया गया है। बडगाम से बारामुला तक रेल सेवा बहाल कर दी गई है। घाटी में चालीस लाख क्लोरीन की गोलियां पहुंच गई हैं। बरजूला, रैनावाडी हड्डियों के अस्पताल तथा स्किमस सौरा की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने मंडलायुक्‍त को जारी की राशि

राज्य सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित मंडलायुक्तों के अधीन अस्थायी आधारभूत ढांचागत निर्माण के लिए सौ करोड़ की समानांतर राशि जारी की है। यह राशि पहले जारी की गई राशि के अतिरिक्त है।

बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मल्टी डिस्पेलेनरी टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा श्रीनगर शहर से बाढ़ का पानी निकालने के लिये डी वाटरिंग पंप लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राहत एवं पुनर्वास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने एसएमसी बाढ़ नियंत्रण, यूईईडी, इरा एवं अग्नि और आपात सेवाओं के मध्य बेहतर तालमेल के निर्देश दिए हैं ताकि बाढ़ प्रभावितों का तेजी से पुनर्वास हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें