फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कोरोना से 10 की मौत, 357 नए केस, श्रीनगर में फिर से लॉकडाउन

Mon, 13 Jul 2020 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • कोरोना का कहर...10513 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 5979 लोग हो चुके हैं स्वस्थ
  • जम्मू संभाग में 62 और कश्मीर में 295 नए मामले
विज्ञापन
श्रीनगर... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के रविवार को 357 नए मामले आए। इसी के साथ कोरोना का ग्राफ एक और बड़ी छलांग लगाकर 10513 पर पहुंच गया। वहीं दस लोगों की जान भी चली गई। कश्मीर में नौ व जम्मू संभाग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नए मामलों में जम्मू संभाग से 62 और कश्मीर से 295 मामलों की पुष्टि हुई हैं। 84 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

विज्ञापन


नए मामलों की जिला स्तर पर बात करें तो श्रीनगर में 97 मामले आए हैं। इस जिले में संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 13 जुलाई से 68 स्थानों पर फिर से लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। बारामूला में 31, कुलगाम में 13, शोपियां में 13, अनंतनाग में सात, कुपवाड़ा में 25, पुलवामा में 11, बडगाम में 29, बांदीपोरा में 29, गांदरबल में 40 मामले आए हैं। 

जम्मू संभाग के जिलों में जम्मू में 15 मामले आए हैं। इनमें 11 ट्रैवलर, जबकि चार अन्य हैं। इनमें जानीपुर पुलिस थाना का सब इंस्पेक्टर भी हैं। अन्य तीन पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क में रहे थे। यह मामले तालाब तिल्लो और गोल गुजराल के हैं। 
विज्ञापन


जानीपुर पुलिस थाना बंद, पुलिसकर्मी क्वारंटीन
सब इंस्पेक्टर के संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन ने जानीपुर पुलिस थाने में अन्य पुलिस जवानों को क्वारंटीन कर दिया है और थाने को बंद कर दिया गया हैं। उधमपुर जिले में एक, कठुआ में आठ, रामबन में सात, राजोरी में छह, सांबा में 20, डोडा में चार और किश्तवाड़ में एक मामला आया हैं। 

अभी तक जम्मू-कश्मीर में कुल 452455 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 10513 की रिपोर्ट पाजिटिव रही है। 5979 मरीज स्वस्थ होकर घरों को वापस लौट चुके हैं। जबकि कुल एक्टिव मामले 4355 हैं। इनमें जम्मू संभाग में 753 और कश्मीर में 3602 मामले हैं। 179 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी हैं। जम्मू संभाग में 17 और कश्मीर 162 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें