फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः नशे का सौदा करने के आरोप में 10 गिरफ्तार, 940 किलो अफीम की भूसी बरामद

Thu, 19 Mar 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे का सौदा करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और नके कब्जे से 940 किलो अफीम की भूसी बरामद की है। उनके पास से 35 कारतूस और करीब पौने दो लाख रुपये भी मिले हैं। गिरफ्तार किये गए लोगों में से तीन व्यक्ति पंजाब के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशीली दवाओं का धंधा करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को ऊधमपुर जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनानी में वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा गया। उसके पास से 390 किग्रा अफीम की भूसी बरामद की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के तीन ट्रक चालकों को कश्मीर से आते हुए गिरफ्तार किया गया। रामबन जिले के बनिहाल इलाके में उनके वाहनों की जांच के दौरान उनके पास से 345 किग्रा अफीम की भूसी बरामद की गई।
विज्ञापन


साथ ही प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के अनायतपुर थालका में नशीली दवाओं का एक अन्य कारोबारी पकड़ा गया। उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद की गई। दो अन्य ऐसे कारोबारी किश्तवाड़ जिले के मालीपाठ में जांच के दौरान पकड़े गए। उनके पास से नशीली दवाओं की 249 गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें