शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माता वैष्णों देवी में दर्शन को आए भक्तों की संख्या ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। आखिरी नवरात्र तक यह संख्या तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
जहां प्रथम नवरात्र पर 41,733 भक्त भवन पहुंचे थे। दूसरे दिन रविवार को 31,474 श्रद्धालुयों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। सोमवार दोपहर दो बजे तक 14 हजार व शाम छह बजे तक 22 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
हालांकि कक्ष के बंद होने को अभी चार घंटे शेष थे। रात 9 बजे तक 26 हजार भक्त पंजीकृत हुए थे। कक्ष बंद होने तक यह आंकड़ा 28 हजार तक पहुंचने का अनुमान था।
घाटी में हिंसा के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में नहीं आई कमी
सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि इस बार राज्य के हालात को देखते हुए भक्तों की संख्या में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी, जबकि भक्तों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
श्राइन बोर्ड के अधिकारी ये उम्मीद कर रहे हैं कि नवरात्र के समापन तक दर्शनार्थियों का आंकड़ा तीन लाख से ज्यादा हो जाएगा । प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।
पूरे रास्ते में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों सहित अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है । साथ ही प्रशासन को भीड़ की स्थिति में हर तरह के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश भी दिये गए हैं ।
vaishno devi
- फोटो : File Photo
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में माता बैष्णो देवी भवन में शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है । माता के दरबार को विशेष फूलों से सजाया गया है। ये फूल पांच देशों से विशेष विमानों से मंगाए गए हैं।
वैदिक मंत्रोचारण के साथ विद्वानों की मौजूदगी में शुरू हुआ यह महायज्ञ आखिरी नवरात्र तक जारी रहेगा। आखिर में पुर्णाहुति दी जाएगी। वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा को ओर अधिक कड़ी करने को लेकर बाण गंगा में प्रथम नवरात्र पर दो अतिरिक्त एक्सरेज वैगेज इंस्पेक्शन मशीन लगाई गई है।
साथ ही भवन के आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे रास्ते पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ।