फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सेना के वाहन और ट्रक में टक्कर, 1 जवान शहीद, 9 घायल

Mon, 26 Mar 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
army vehicle - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय सेना का एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया जबकि नौ अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सेना के एक वाहन से सेना के कुछ जवान कही जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने सेना के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद सैन्य वाहन में मौजूद 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। 

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परख्च्चे उड़ गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही सेना के अन्य आलाधिकारी मौके से पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें