फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की 59 दिवसीय वार्षिक यात्रा के लिए अबतक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा अगले महीने से शुरू होगी।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'शनिवार तक अमरनाथ यात्रा के लिए डेढ़ लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा दो जुलाई से शुरू होगी और 19 अगस्त को खत्म होगी।'

प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के संभागीय आयुक्त असगर समून की अध्यक्षता में शनिवार शाम हुई बैठक में नागरिक प्रशासन, सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस के आला अधिकारियों ने शिरकत की। यह बैठक आगामी यात्रा के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन 7,500 यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी।प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि यात्रियों के लिए यात्रा के दोनों मार्गों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

इसमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 45 किलोमीटर लंबा पहलगाम गुफा मार्ग और गंदेरबल जिले में 16 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग शामिल है।
विज्ञापन

इस बार ऐसे होगें इंतजाम

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेस सेवा के अलावा, पहलगाम और बालटाल मार्गों पर विभिन्न पड़ावों पर 25 चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं, ताकि यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।

उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन, चीनी, रसोई गैस और मिट्टी का तेल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं विद्युत विकास विभाग पहलगाम मार्ग के साथ चंदनवाड़ी बेस कैंप तक विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्था की है।

प्रवक्ता ने कहा क‌ि, 'इसके अलावा गुफा के रास्ते पर जगह-जगह पर जनरेटरों की भी व्यवस्था की गई है।' उन्होंने कहा कि, 'वन विभाग ने पहलगाम और बालटाल मार्गों के विभिन्न गंतव्य पर 12,000 क्विंटल जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था भी करेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें