फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले से 1.36 लाख रुपये लेकर नौकर फरार

Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Thief - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बीसी रोड जनरल बस स्टैंड के बाहर हरी ओम ट्रेवल की दुकान का नौकर गल्ले से 1.36 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने गल्ले की डुप्लीकेट चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हरी ओम ट्रेवल के मालिक और आल जेएंडके स्लीपर कोच बस आनर्स एसोसिएशन के प्रधान रवि कुमार शर्मा ने बस स्टैंड थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी रिकी शर्मा (19) निवासी मूलरूप से उत्तराखंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

प्रधान रवि शर्मा के मुताबिक 2013 में जब उत्तराखंड में बाढ़ आई थी, तब रिकी जम्मू आया था। पहले किसी और दुकान में काम करता था, फिर डेढ़ वर्ष पहले उनके पास आ गया था और यह बताते हुए काम मांगा था कि उत्तराखंड में बाढ़ में उसके  सारे परिवार के लोगों की मौत हो गई है। वह अकेला बचा है।
विज्ञापन


ऐसा सुनकर रिकी को काम पर रख लिया, लेकिन बुधवार तड़के रिकी ने 3.30 बजे दुकान पर आकर डुप्लीकेट चाबी से गल्ले में से 1.36 लाख रुपये निकाल लिए। 

बात का तब पता चला जब रिकी सुबह होने पर मिला नहीं। उसे सभी जगह ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर गल्ले के पैसे चेक किए तो 1.36 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत बस स्टैंड थाने में दी। पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें