फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः चार लाख में बिका पहला नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष नंबर की चाह लोगों को इस कदर दीवाना बना देगी, ऐसा पहली बार शनिवार को आरटीओ आफिस नरवाल में देखने को मिला। 0001 नंबर के लिए के लिए नौ लोग मैदान में थे, लेकिन बत्रा ब्रदर्स ग्रुप ने अपनी नई कार के लिए इस नंबर को 3.97 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अब तक यह सबसे ऊंची बोली लगी है। इससे सरकारी खजाने में पांच लाख रुपये के लगभग बढ़ोतरी हुई है। आरटीओ आफिस में 0001 नंबर के लिए ग्यारह लोगों ने आवेदन किया था। पांच-पांच हजार रुपये अलग से सरकारी फीस जमा करवाई थी।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक से ज्यादा किसी नंबर के दावेदार होने पर उस नंबर के लिए बोली अनिवार्य हो जाती है। पंद्रह दिन पहले उक्त नंबर के लिए 11 लोगों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्व खजाने में पांच लाख रुपये की बढ़ोतरी

इसमें बत्रा ब्रदर्स ग्रुप भी शामिल था। शुक्रवार को बोली के लिए नौ लोग मैदान में थे। पांच हजार रुपये से शुरू हुई बोली पहले एक लाख पार कर गई। कुछ समय बाद बोली दो लाख भी क्रास कर गई। इस समय तक आधे लोग मैदान में रह गए थे।

नंबर की कीमत बढ़ते-बढ़ते तीन लाख को भी पार गई। इस समय तक दो लोग डटे रहे। फिर बत्रा ब्रदर्स जेके 02 बीएच 0001 नंबर 3.97 लाख रुपये में खरीद लिया।

एआरटीओ कुलदीप सिंह के पास कैश जमा करवाया गया। इसके अलावा 11 नंबर 51 हजार, 7 नंबर 20 हजार, 5 नंबर 5 हजार, 15 नंबर छह हजार, 22 नंबर चार हजार रुपये में बोली पर बिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें