फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप

Fri, 02 Jan 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोविंदसर में तेंदुए के दिखने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ट्यूबवेल पर दिन की ड्यूटी करने के लिए आए कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने जैसे ही तेंदुए को देखा, भागकर कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पीएचई कर्मचरी देवेंद्र सिंह और अनिल सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे वे ट्यूबलवेल पर ड्यूटी देने के लिए आए थे। उन्होंने वहां किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनी, जिसके बाद पलटकर देखा तो सामने तेंदुआ खड़ा था।

डर के मारे वे भागकर कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। उनका एक और साथी सामने तेंदुए को देखने के बाद बदहवासी में कमरे के अंदर जाने के बजाय उल्टे गांव की ओर भागा। उसने इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी,  जिसके बाद पुलिस को संदेश भेजा गया।
विज्ञापन


हटली चौकी प्रभारी खलील अहमद ने वाइल्ड लाइफ विभाग को इसकी सूचना दी और खुद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मियों और वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने गामीणों को सावधान रहने की हिदायत दी है और दोबारा तेंदुआ देखे जाने पर सूचित करने को कहा है। गांव खरोट में भी तेंदुए को देखे जाने की बातें होती रहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें