जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास बुधवार की तड़के सुबह एक तेज रफ्तार कार सीधी बसे के नीचे जा घुसी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने तीनों का उपचार कर उन्हें अपनी निगरानी में रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले कर्मचारियों को सुबह की शिफ्ट के लिए लेने आई बस जेके08-2187 जब पल्ली मोड़ से पठानकोट की मुड़ रही थी।
तभी पठानकोट से आ रही कार जेके03डी-1260 से बस की टक्कर हो गई। इसके कारण कार का अगला हिस्सा बसे के नीचे घुस गया। इसमें कार सवार इशाक अहमद (20), हिलाल अहमद (23) और मीर बशीर (25) सभी निवासी पुलवामा घायल हो गए।
स्थानीय पीसीआर वैन द्वारा तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस से कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते हादसों के कारण हर साल हजारों लोग घायल हो रहे हैं। सैकड़ों लोग जान भी गवां चुके हैं।
घायल तीनों युवकों की चीख पुकार अस्पताल गूंज उठा। उनकी चीखें सुनकर अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। इलाज के दौरान भी वह चीखते रहे।