आरएस पुरा, सुचेतगढ़ और हीरानगर क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा में कर्मचारियों को भेजा गया। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं।
एक मतदान केन्द्र पर चार कर्मचारियों के साथ अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात किया। प्रशासन द्वारा आरएस पुरा उपजिला में अर्द्धसैनिक बलों सहित पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है।
ताकि शांति पूर्वक मतदान करवाया जा सके। आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में 78817 और सुचेतगढ़ में 62779 मतदाता हैं जो शनिवार को क ो मतदान करेंगे।
वर्ष 2008 में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था और अगर मौसम बेहतर रहता है तो इस बार रिकार्ड मतदान होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से सीमा सुरक्षा बलों सहित 56 कंपनियाें को तैनात किया गया है।