फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए करेंगे प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहबरे तालीम टीचरों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


कृष्णा पैलेस में मासिक बैठक में जम्मू कश्मीर आरईटी टीचर फोरम की जिला इकाई के अध्यक्ष विनोद शर्मा के अनुसार सैकड़ों बार वेतन की समस्या को सरकार के समक्ष उठाया गया। समस्या घटने की बजाय बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


मार्च भी बीत गया है और उनका पिछले दस माह से अधिक वेतन जारी नहीं किया गया।  मिड डे मिल का बकाया भी जारी नहीं हुआ। पूरी रियासत में यही हाल है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वेतन व मिड डे मिल का बकाया जारी नहीं हुआ तो स्कूलों में मिड डे मिल बंद कर दिया जाएगा और वेतन के लिए सड़कों पर उतरेंगे। बैठक में आसपास क्षेत्रों से सैकड़ों टीचर भी मौजूद थे।  जिनमें सुकेश खजूरिया, लेखराज परिहार, विपिन, प्रीतम गोस्वामी, सुनीता, अनीता, रिंकू, वंदना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें