फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बंदूक की गोली से युवक जख्मी

Sun, 05 Apr 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर के कठार गांव में शनिवार को अपनी ही बंदूक की गोली से युवक के जख्मी होने का मामला सामने आया है। घायल को परिवार के लोगों ने अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में एमएलसी भी बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रठाना गांव में एक कुत्ता पागल हो गया। कुत्ते ने कठार इलाके में आतंक मचा रखा है। अखनूर निवासी राकेश कुमार (27) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और कुत्ते पर ताननी चाही, लेकिन अचानक बंदूक से राकेश का नियंत्रण हट गया और गोली चल गई।

गोली बंदूक से निकल कर सीधे राकेश के पैर में जा लगी। आसपास के लोगों ने उसके पैर में कपड़ा बांधकर खून को बहने से रोका। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें