फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में बेहोश मिले मवेशी

Sun, 15 Mar 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी का एक और मामला सामने आने के बाद विजयपुर के लोगों ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बारह मवेशियों को पंजाब के एक ट्रक में भरकर जम्मू की ओर ले जाया जा रहा था, जिनमें से कुछ बेहोश थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्करों ने ट्रक में रेत भर ली थी। ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन


दरअसल, दोपहर तकरीबन पौने बारह बजे कठुआ की ओर से एक ट्रक (पीबी 65 जी 9435) तेज रफ्तार से जम्मू की ओर जा रहा था। विजयपुर के पास कैंटपुर के पास जब यह पहुंचा तो वह अपने आगे चल रहे एक बड़े वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक रुक गया। इधर, हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच चालक फरार हो गया। इस पर लोगों को संदेह हुई। उन्होंने ट्रक में झांककर देखा तो उसमें 12 मवेशी पाए गए। इसमें कुछ मवेशी बेहोश पड़े थे। इस पर लोगों का संदेह मजबूत हुआ कि इन मवेशियों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


मवेशियों को छिपाने के लिए ट्रक में बाहर की ओर रेत भरी गई थी। लोगों ने संदेह जताया कि मवेशियों को बेहोशी के इंजेक्शन दिए गए होंगे। चालक तेज रफ्तार में ट्रक को इसलिए ले जा रहा था ताकि मवेशियों के होश में आने से पहले वह मंजिल तक पहुंच सके। लोगों का कहना है कि ट्रक में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों फरार हैं।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे पर जमा हो गए और पशु तस्करी के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मवेशियों की तस्करी रोकने में विफल होने का आरोप लगाया।

इस बीच, डीएसपी एसएस संब्याल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक और मवेशियों को कब्जे में लिया और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके साथ ही विजयपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को खोल दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें