फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ उतरे सड़क पर

Sun, 18 Jan 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर एक दुकानदार को प्रताड़ित करने और चार युवकों को हिरासत में लेकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कसबे के दुकानदारों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने बाजार बंद रखा और कई घंटे तक सड़क पर जमे रहे।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि थाना प्रभारी का यहां से तबादला किया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जम्मू-कठूआ रेंज शकील अहमद बेग ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाया। साथ ही डीआईजी ने मीरां साहिब थाने के मुंशी का तबादला कर दिया है। साथ ही मामले की एक महीने में जांच करने का निर्देश दिया है। इसके बाद दुकानदारों ने बाजार खोल दिया।

दुकानदारों ने बताया कि कि वीरवार की शाम को कपूर हार्डवेयर नामक दुकान में दो लोग (महिला और पुरुष) पहुंचे। उन्होंने यहां से कुछ खरीदारी की और फिर चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों फिर दुकान पर पहुंचे और दुकान मालिक मंजीत सिंह से कहा कि उनका बैग यहां छूट गया है और उसमें सौ यूरो हैं। इस पर दुकानदार सहित उन दोनों ने दुकान में खोजबीन की, लेकिन वहां बैग नहीं मिला। इस पर वह दोनों मीरां साहिब पुलिस थाने चले गए और वहां शिकायत की।
विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में उन्होंने थाने में कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई है। इसके बाद पुलिस उन दोनों को लेकर फिर दुकान पर जा धमकी और बैग की तलाश की, लेकिन फिर भी वहां कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने मंजीत सिंह को धमकाते हुए दुकान बंद कर दी और चाबियां अपने साथ ले गए।

शुक्रवार की सुबह पुलिस फिर दुकान पर पहुंची और बैग की तलाशी में जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि दुकान से करीब सौ मीटर दूर पार्क में कुछ रुपये पड़े हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे 80 यूरो वहां पड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार और अजय कुमार दोनों झारखंड निवासी को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। दोनों ग्राहकों का कहना है कि ये दोनों खरीदारी के वक्त दुकान पर थे।

दोनों से थाने में ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन शाम को पुलिस ने इस मामले में दो और युवकों शंकर और अंजिद दोनों निवासी झारखंड को हिरासत में लिया, जिन्हें शनिवार शाम को छोड़ा गया। दुकानदार को प्रताड़ित करने और युवकों को पकड़ने के विरोध में स्थानीय दुकानदार मीरां साहिब बाजार कमेटी के बैनर तले बाजार बंद कर शनिवार को सड़क पर उतर आए।
उन्होंने मांग की कि मीरां साहिब थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और शुक्रवार की शाम को हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ा जाए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शंकर और अंजिद को भी छोड़ दिया। झारखंड निवासी चारों युवकों का कहना है कि वह यहां पेंटिंग का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी निर्ममता से पिटाई की है।
विज्ञापन


उन्हें बेवजह पकड़ कर ले जाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें