फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, कंपा जम्मू कश्मीर

Sun, 21 Dec 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में तल्खी शनिवार को चरम पर पहुंच गई। पर्वतीय इलाकों से लेकर निचले मैदानी इलाकों में शीत लहर ने खूब कंपाया। तड़के से शुरू हुई ठिठुरन पूरे दिन रही।
विज्ञापन


शाम ढलने पर तो हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। शहर सहित आसपास के इलाकों में भी धुंध और ठंडी बयार से लोग ठिठुरते रहे। मतदान की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। ऐसे में सर्द हवाओं ने जमकर परेशान किया। गर्म कपड़ों में लिपटे लोगों को मजबूरन अलाव का सहारा लेना पड़ा।

मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर अलाव जलाकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार औसत तापमान के लिहाज से वर्तमान सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा। शनिवार को दिन
विज्ञापन

के समय अधिकतम तापमान का स्तर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान का स्तर सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम का रुख ठंडा ही बना रहेगा। धुंध और कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें