फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 20 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आतंकी घटनाओं को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभालकर अतिरिक्त व्यवस्था की है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत पाक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के साथ सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

सेना के जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। करीब 32 किलोमीटर लंबी सीमा पट्टी में पड़ने वाले पच्चीस मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अर्ध सुरक्षा बल की दस कंपनियों के हवाले है।

इसके अलावा अग्रिम चौकियों पर पहले से ही तैनात सुरक्षा बल के जवान सीमा पार भी अपनी पैनी नजर गड़ाए रखेंगे, जबकि बाकी ग्रामीण इलाकों को अर्धसैनिक बल की छह व  जीआरपी की एक सहित सात कंपनियों के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय पुलिस के सतर्क जवान भी दोनों स्थानों पर अपनी अहम भूमिका निभा कर चुनाव को बिना किसी दिक्कत के संपन्न करवाएंगे।

अरनिया के थाना प्रभारी जतिंद्र सम्बयाल का कहना है कि क्षेत्र के हालात को देखते हुए अर्द्धसैनिक बल की 16 व एक जीआरपी की कंपनी सहित सुरक्षाबलों की कुल 17 कंपनियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र और सीमा पट्टी को पहले ही खंगाल कर सतर्क जवानों को तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें