फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार की घूस लेते एएसआई काबू

Sun, 08 Mar 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के एक जांच अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में काबू कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी में विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत के तौर पर लिए गए तीन हजार रुपये भी बरामद कर लिए। मारपीट मामले में आरोपी व्यक्ति की शिकायत पर की गई कार्रवाई में विजिलेंस टीम घूसखोरी के आरोपी को काबू कर जम्मू ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के अधीन दर्ज मारपीट मामले के आरोपी हरविंदर सिंह ने विजिलेंस से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की जांच देख रहे एएसआई रामचंद उनसे तीन हजार रुपये की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जाल बिछाया।

इसके तहत डीएसपी गिरधारी लाल के नेतृत्व में टीम कठुआ पहुंच गई। बाकायदा शिकायतकर्ता को तीन हजार रुपये के साथ आरोपी के पास भेजा गया। शिकायतकर्ता जब बाहर आया तो उसके साथ विजिलेंस टीम के सदस्य भीतर चले गए। टीम ने मौके पर तीन हजार रूपए बरामद करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि टीम ने जो पैसे बरामद किए उन पर आरोपी की अंगुलियों के निशान मिले हैं। घटनाक्रम के दौरान करीब चार घंटे की कानूनी कार्रवाई करने के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को साथ लेकर जम्मू चली गई। इस कार्रवाई से पुलिस चौकी में हड़कंप की स्थिति बनी रही। घंटों लगातार जांच करते हुए विजिलेंस टीम सदस्यों ने मामले से संबंधित दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें