फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: 4-5 को भारी बर्फबारी की चेतावनी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे सहित अन्य राजमार्गों पर पड़ सकती है मार 

Sun, 02 Jan 2022 02:13 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, पहलगाम में माइनस 6.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादल छाने के साथ ठंड का अहसास बढ़ा।
विज्ञापन
jammu kashmir weather update - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बादल छाने के साथ ठंड ने जोर पकड़ा। कश्मीर में शीतलहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 4 से 5 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी बर्फबारी हो सकती है। रविवार को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन


चिल्ले कलां के बीच बर्फबारी की सूरत में ठंड बढ़ेगी। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, पहलगाम में माइनस 6.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादल छाने के साथ ठंड का अहसास बढ़ा। यहां दिन का तापमान 18.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.8, बटोत में 1.6, कटड़ा में 5.2 और भद्रवाह में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी किया ढेर 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल गया है। यहां दिन का तापमान माइनस 0.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें