फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 18 Jan 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मियां बाग के नजदीक एक अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। मृतक बच्चन सिंह जम्मू के करण नगर का रहने वाला था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है वह उधमपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात बच्चन सिंह को एक अज्ञात वाहन ने हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी। रात को अंधेरा होने के कारण काफी समय तक इस हादसे का पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी नहीं पता चला कि टक्कर किस वाहन ने मारा है। कुछ देर बाद आसपास से गुजर रहे वाहनों ने सड़क किनारे बचन को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बचन सिंह को जिला अस्पताल लाई। अस्पताल में पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आसपास लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


संभावना है कि किसी ट्रक ने टक्कर मारी है। पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम के बाद बचन के शव उसके परिवार को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें