फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थनोआ में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी शवगृह के बाहर बैठे अजय शर्मा के रिश्तेदार : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक जगानू की पंचायत थनोआ के बपली गांव के वार्ड चार में खेत में संदिग्ध हालात में करंट लगने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से युवक की भैंस भी मरी है। मृतक की पहचान अजय शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अजय माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में वह अपनी मां के साथ रहता था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। पूर्व सरपंच विशन दास ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे अजय की भैंस खुल गई और खेत में चली गई। अजय उसे पकड़ने के लिए पीछे गया। कुछ ही दूरी पर खेत में युवक और उसकी भैंस को जोरदार करंट लगा और दोनों की वहीं पर मौत हो गई। अजय की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा और वह छिटक कर दूर जा गिरी। उसका भी हाथ झुलस गया है। यह काफी दुखद घटना है। बूढ़ी और विधवा अकेली मां का इकलौता सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन

वहीं रिश्तेदारों ने षडयंत्र के तहत अजय की हत्या का अंदेशा जताया है और पुलिस से निष्पक्ष रूप से जांच करने की मांग की है। उनका कहना था कि अजय का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते कई बार उसके साथ मारपीट भी हुई। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। अजय ने अपनी जान को खतरा भी बताया था। अचानक भैंस का खुलना और खेत में बिजली के तार का होना कई संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें