वीरवार को सौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन लोगाें में उत्साह देखा गया। यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। वीरवार को यज्ञ की शुरूआत पाप घट दान से हुई। इस दौरान यज्ञ में होने वाले हवन में शामिल होने वालों ने दान-पुण्य किया। शुक्रवार को यज्ञ के दूसरे दिन कसबे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यज्ञ स्थान पर बनाए गए हवन कुंडों पर बाल संत द्वारा अग्नि मंथन किया जाएगा। इसके बाद हवन की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए सौ कुंडों का निर्माण किया गया है। हवन में पौनी के अलावा आसपास क्षेत्राें के साथ ही रियासी, कट़डा के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। वीरवार को यज्ञ के दौरान कमेटी के सदस्यों के साथ अन्य ने सेवा कर पुण्य कमाया।