उधमपुर। बैसाखी के उपलक्ष्य में टिकरी दरयाबढ़ में विशाल दंगल हुआ जिसमें जम्मू-कश्मीर व पंजाब सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया और दमदार दांव-पेच से दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्ण सिंह राठौर उपस्थित रहे जबकि राज कुमार, जीवन शर्मा व आकाशदीप विशेष अतिथि थे।
दंगल में करीब चालीस मुकाबले करवाए गए। पहलवानों ने शानदार दांव-पेच से कुश्ती प्रेमियों की खूब तालियां बटोरीं। तीसरी माली के लिए हुए मुकाबले में होशियारपुर के अली पहलवान और दोमेल के छोटा मुनीर के बीच कड़ी टक्कर हुई जिसमें अली पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरी माली में जम्मू के खड्डू पहलवान और बसंतगढ़ के इरफान पहलवान आमने-सामने हुए जिसमें इरफान ने जीत हासिल की। पहली माली के लिए जम्मू के माम हुसैन और होशियारपुर के रफी पहलवान के बीच मुकाबला हुआ जिसमें रफी पहलवान विजेता रहे। स्पेशल कुश्ती बसंतगढ़ के इरफान और होशियारपुर के रफी के बीच करवाई गई, जो बराबरी पर रही। यहांर रंजीत सिंह, पूर्ण सिंह, अंकुश जम्वाल और रतन लाल मौजूद रहे। संवाद