फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकरणों से निपटने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के साइंस क्लब ने भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के सहयोग से वीरवार को आम घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिजाइनिंग और मरम्मत विषय पर कौशल उन्मुख कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विभिन्न संकायों के 70 छात्रों, शिक्षण और गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। मौके प्रो. राकेश सिंह, डॉ. देवी दास और प्रो. तौसीफ अहमद भट कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति थे। कार्यक्रम की शुरुआत में साइंस क्लब की संयोजक प्रो. सीमा कोतवाल ने प्रतिभागी छात्रों को बिजली के उपकरणों से निपटने के दौरान सभी एहतियाती उपाय करने की सलाह दी। इसके बाद तकनीकी सत्रों की शुरुआत हुई, जिसमें संसाधन व्यक्तियों ने प्रस्तुतियां दीं।
छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक समूह को विस्तार बोर्ड, विभिन्न सर्किट फॉल्ट का पता लगाने के लिए मल्टीमीटर और रेसिस्टर, कैपेसिटर, चार्जर, आदि जैसे बुनियादी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की कार्यवाही रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. वेद कुमार तथा भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. कमल किशोर के समग्र समन्वय में की गई। कार्यशाला में भाग लेने वाले अन्य संकाय सदस्यों में प्रो. सरिता परिहार, डॉ. सुमति अंताल, प्रो. राजन भारती, प्रो. संजीत सिंह और प्रो. संजीव कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें