फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में देसी शराब बनाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
 देसी शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पुलिस ने रामनगर में देसी शराब बनाने के आरोप में शुक्रवार को एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह लीटर देसी शराब जब्त की और बरामद 85 लीटर लाहन नष्ट की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को थाना रामनगर के अधिकार क्षेत्र के रसली ठाकराई क्षेत्र में अवैध देसी शराब निर्माण के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी के दौरान छह लीटर अवैध देसी शराब बरामद की और 85 लीटर लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल) मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान आरोपी पूजा देवी पत्नी रवि कुमार निवासी रसली ठाकराई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी राधा देवी पत्नी राम पॉल भागने में सफल रही। फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
इस संबंध में थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें