भद्रवाह। जेयू के भद्रवाह कैंपस में आयोजित प्रेरक व्या।ख्यान कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मान
भद्रवाह। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से भारतीय सेना और भद्रवाह कैंपस के सहयोग से भद्रवाह कैंपस के छात्रों के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल योगेश चौहान ने युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और दृढ़ संकल्प की भावना पैदा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर 4 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल योगेश चौहान मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय सेना में अपने विशाल अनुभव से लाभ उठाते हुए, कर्नल चौहान ने छात्रों को राष्ट्र के लिए सकारात्मक रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कर्नल चौहान ने नेतृत्व कौशल विकसित करने, शारीरिक रूप से फिट रहने के महत्व पर भी जोर दिया। संवाद