फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका महिला का शव मिला

Mon, 01 Dec 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने मामा के घर पर किसी की मौत होने पर अफसोस जताने पहुंची एक महिला का शव रविवार को पेड़ से लटका मिला। मृतका उधमपुर में ब्याही थी। वह तीन दिन पहले मामा के घर सूरजनधार आई थी।
विज्ञापन


उधमपुर निवासी कुलदीप की पत्नी प्रिया अपने मामा के घर सूरजनधार आई थी और वहां कुछ ही देर रुकने के बाद वापस लौट गई थी। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची।

रविवार की सुबह उसका शव मामा के घर से करीब एक किलोमीटर दूर पर एक पेड़ से लटका पाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया गया और उसे जिला अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें