फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गिरकर महिला की हुई मौत

Mon, 29 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन हाल स्थित मेटाडोर स्टेंड के बाहर बस से गिरने के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला बस से उतर रही थी की अचानक वह सड़क में गिर गई। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेटाडोर स्टेंड के बाहर जम्मू से उधमपुर आ रही बस से महिला उतरने के का प्रयास कर रही थी। उतरने की जल्दबाजी में महिला सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही महिला बेसुध हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने फौरन महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान महिला को मृत लाया हुआ घोषित किया गया।

पुलिस द्वारा मामला दर्जकर मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। महिला की पहचान संतोष देवी निवासी जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें