फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की प्रताड़ना के चलते महिला ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मढ़वा तहसील के वाड़वन में 23 जुलाई को महिला की आत्महत्या का मामला सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। इस संबंध में पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि उनकी प्रताड़ना के चलते महिला ने मरुसूधर नदी में कूद कर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मढ़वा तहसील के वाड़वन में 23 जुलाई को जेवारा बेगम निवासी आत्फी ने चूड़ामन नामक स्थान के पास लकड़ी के पुल से मरुसुधर नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। वहीं, उसका शवा बाटा वारवां के पास से नदी से बरामद हुआ था। पुलिस थाना वाड़वन में 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज कर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में साजिश की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले को यूएस 306 आईपीसी में परिवर्तित कर दिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने एसडीपीओ मढ़वा निसार खोजा की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। इसमें खुलासा हुआ कि उक्त महिला को उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्य लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी की पहचान डोडा पुलिस में तैनात मोहम्मद अशरफ (मृतक के पति) के रूप में हुई है। इसके अलावा जीजा फैयाज अहमद, तीन भाभियां शरीफा बेगम, सारा बेगम और रफीका बेगम शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें