फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकारों पर मेरा मत देश वासियों के साथ : हंसराज हंस

Tue, 11 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरे देश में पाकिस्तानी कलाकारों पर वाद-विवाद चल रहा है, वहीं बालीवुड के मशहूर गायक हंसराज हंस ने एक लाइन में अपना मत सुना दिया। उन्होंने कहा कि मेरा मत देशवासियों के साथ है।
विज्ञापन


दरअसल, हंसराज हंस सोमवार को नवरात्र महोत्सव के मेगा फाइनल में बतौर जज की भूमिका निभाने के लिए धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस समय अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए आए हैं। पर मां के दरबार में केवल एक आम इंसान हूं।

हंस ने कहा कि भवन पर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ-साथ उनसे दुआ मांगी है कि अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में बतौर जज उनसे सही गायक का ही चयन हो। शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का दर्शन करने के बाद हंसराज हंस काफी अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि कटड़ा से 85 किमी दूर शिवखोड़ी में दर्शन करना बहुत ही सुखद एहसास रहा। यह कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें