फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज धूप से हुई सुबह की शुरुआत शाम को चली ठंडी हवाओं से राहत

Sat, 14 Jun 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने घरों की छतों, बरामदों और खुली जगहों पर लिया आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप से परेशान शहरवासियों को शुक्रवार शाम को चली तेज हवाओं ने काफी राहत दिलाई। इससे मौसम भी सुहाना हो गया, जिसका शहरवासियों ने जमकर आनंद उठाया। हालांकि इससे पहले सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और गर्मी से लोगों के पसीने छूटे।
दोपहर तीन बजे के बाद हल्की हवाओं का सिलसिला शुरू होने से मौसम में हल्का बदलाव हुआ, जबकि शाम को 5 बजे के बाद हवाएं तेज गति से चलने लगी, जो देर शाम तक जारी रहीं। इससे मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया और भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे लोगों को इससे काफी मिली। लोगों ने घरों की छतों, बरामदों और खुली जगहों पर परिवार के साथ इसका आनंद उठाया। शहर के बाजारों में भी ग्राहकों की आमद में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से मौसम खुश्क बना हुआ है और हर रोज तेज धूप निकल रही है। इससे तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। लोग घरों के भीतर भी गर्मी और पसीने से बेहाल हो रहे थे, लेकिन मौसम में बदलाव का कोई संकेत तक नजर नहीं आ रहा था, हवा तक का भी कोई नामोनिशान नहीं था। वहीं, शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक से हुए इस मौसमी बदलाव ने प्रचंड गर्मी में काफी राहत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें