चिनैनी। लगातार बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी के बाद सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से क्षेत्र का तापमान लुढ़क गया था, जिससे ठंड में भारी बढ़ोतरी हो गई थी।
वहीं, सोमवार सुबह से ही मौसम साफ होने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली, जबकि सुबह व शाम को तापमान में गिरावट आने से ठंड है। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों के लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ रात के समय अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। संवाद