फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में वीरवार शाम को मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं, कटाई के बाद खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पंचायत नरसू के पूर्व सरपंच अशोक शर्मा ने बताया कि बारिश की जरूरत पंद्रह दिन बाद थी। क्योंकि इलाके में गेहूं की फसल की कटाई कार्य जारी है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से जहां फसल भीग गई है वहीं अब नुकसान की चिंता सताने लगी है। हालांकि सब्जियों को लाभ हुआ है। उन्होनें प्रशासन से मांग की है कि जल्द सर्वे कर नुकसान का मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज के बाद क्षेत्र में तेज बारिश व ओल गिरने से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें